Wednesday, October 31, 2018

अनुपम खेर का FTII के चेयरपर्सन पद से इस्तीफ़ा, व्यस्तता को बताया वजह

अनुपम खेर ने एफ़टीआईआई (फ़िल्म ऐंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया) के चेयरपर्सन पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

इस्तीफ़े के पीछे उन्होंने अपने 'अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट' और व्यस्तता को वजह बताई है.

खेर ने ट्विटर अपना त्यागपत्र ट्विटर पर पोस्ट किया है और लिखा है-

"प्रतिष्ठित एफ़टीआईआई का चेयरपर्सन होना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है. ये मेरे लिए सीखने का बेहतरीन मौक़ा भी रहा है लेकिन मेरे 'इंटरनेशनल असाइनमेंट्स' की वजह से मेरे पास संस्थान को देने के लिए ज़्यादा वक्त नहीं होगा. इसलिए मैंने इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला लिया है. शुक्रिया."

मैं चेयरपर्सन के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान मिले समर्थन और प्रशंसा के लिए सभी छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ़ का उनके उस समर्थन और तारीफ़ों के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं. एक व्यक्ति के तौर पर हमेशा मुझसे संपर्क कर सकते हैं. हमने मिलकर एक जानकार और सक्षम संस्था बनाई है, एक ऐकेडमिक सोसायटी बनाई है जो अपनी पूरी क्षमता से आपका प्रदर्शन करेगी."

खेर अपने त्यागपत्र में लिखा है कि उन्हें एक इंटरनेशनल टीवी शो के लिए तकरीबन नौ महीने तक अमरीका में रहना होगा. उन्होंने लिखा है कि इतनी व्यस्तताओं के बीच अगर वो अपने पद पर बने रहते हैं तो ये छात्रों और संस्थान के साथ नाइंसाफ़ी होगी.

फ़ैज़ की नज़्म 'हम देखेंगे' पर फ़िल्म इंस्टीट्यूट में तनाव
FTII चेयरमैन अनुपम खेर के सामने ये 8 सवाल
देख तो रहे हैं, ‘हम देखेंगे’ लिखने की क्या ज़रूरत?
अनुपम खेर के इस्तीफ़े की सोशल मीडिया में भी काफ़ी चर्चा है. ट्विटर पर #AnupamKher और #FTII सबसे ऊपर ट्रेंड कर रहा है.

62 वर्षीय खेर भारतीय सिनेमा और थियेटर के जाने-माने कलाकार हैं. उन्होंने दिल्ली के मशहूर राष्ट्रीय नाट्य संस्थान (एनएसडी) से पढ़ाई की है. वो दिसंबर में रिलीज़ होने वाली फ़िल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं.

No comments:

Post a Comment