Friday, November 30, 2018

अमेरिका की टॉप-50 महिला एग्जीक्यूटिव्स की लिस्ट में भारतीय मूल की 4 महिलाएं

फोर्ब्स ने अमेरिकी टेक कंपनियों की टॉप-50 महिला अधिकारियों की लिस्ट जारी की है। इसमें भारतीय मूल चार महिलाएं भी शामिल हैं। सिस्को की पूर्व चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर पद्मश्री वॉरियर, उबर की सीनियर डायरेक्टर कोमल मंगतानी, कॉन्फ्लुएंट की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर और को-फाउंडर नेहा नरखेड़े, आइडेंटिटी मैनेजमेंट कंपनी ड्रॉब्रिज की कामाक्षी शिवरामकृष्णन ने सूची में जगह बनाई है।

पद्मश्री ने सिस्को के अधिग्रहण सौदों में अहम भूमिका निभाई
पद्मश्री वॉरियर (58) फिलहाल चीन की कार कंपनी नियो की यूएस हेड हैं। वो 17 दिसंबर को इस्तीफा देंगी। इससे पहले वो अमेरिकी टेक कंपनी सिस्को सिस्टम्स में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर थीं। उन्होंने सिस्को के अधिग्रहण के सौदों में अहम भूमिका निभाई थी। वो माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड में भी शामिल हैं। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में जन्मीं पद्मश्री दिल्ली आईआईटी की पासआउट हैं।

कोमल मंगतानी (43) उबर की सीनियर डायरेक्टर हैं। वे बिजनेस इंटेलीजेंस सेक्शन की हेड भी हैं। कोमल उबर के महिला एनजीओ के बोर्ड में भी शामिल हैं। उन्होंने धर्मसिंह देसाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गुजरात से पढ़ाई की थी।

नेहा नरखेड़े (32) ने लिंक्डइन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करते हुए कॉफ्लुएंट के लिए अपाचे काफ्का सॉफ्टवेयर तैयार करने में मदद की थी। यह डेटा प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर कॉफ्लुएंट का बिजनेस बढ़ाने में काफी मददगार साबित हुआ। नेहा पुणे यूनिवर्सिटी की पासआउट हैं।

कामाक्षी शिवरामकृष्णन (43) आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जुड़ी कंपनी ड्रॉब्रिज की सीईओ और फाउंडर हैं। उन्होंने 2010 में कंपनी बनाई थी। ड्रॉब्रिज यह ट्रैक करती है कि लोग कौन-सी डिवाइस यूज कर रहे हैं। कंपनी में अब तक 6.87 करोड़ डॉलर का बाहरी निवेश हो चुका है। ड्रॉब्रिज शुरू करने से पहले कामाक्षी मोबाइल एड प्लेटफॉर्म एडमोब में डेटा साइंटिस्ट थीं। उन्होंने मुंबई से पढ़ाई की थी।

जिला मुख्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा में गुरुवार को स्टेडियम में मंशानुरूप भीड़ नहीं जुट पाई। करौली, टोड़ाभीम व हिंडौन भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में भाजपा की रैली में आमजन व कार्यकर्ताओं के लिए कुर्सी लगवाई गईं, मगर अपेक्षित भीड नहीं जुट पाने से कुर्सियां खाली रह गईं। वहीं शाह के आगमन में काफी देरी होने के कारण आमजन को काफी इंतजार करना पड़ा। दरअसल, जनसभा में प्रात: 10 बजे से ही लोगों का आना शुरू हो गया था,मगर दोपहर सवा दो बजे अमित शाह के आए। इससे भीड़ में लोग प्यास और धूप से काफी परेशान भी नजर आए।

पार्टी कार्यक्रम के अनुसार अमित शाह का करौली आगमन का दौरा गुरुवार को प्रात: 11.15 बजे निर्धारित था, मगर बैंगलुरू हवाई अड्डे पर वेटिंग में होने के कारण यहां करीब 2.05 बजे पहुंचे और 2.30 बजे यहां से प्रस्थान किया। शाह के इंतजार के बीच भीड़ में मौजूद आमजन ने अमित शाह व वसुंधरा राजे और नरेंद्र मोदी वाले छोटे कट आउट्स से छाया कर धूप से बचाव किया।

Wednesday, October 31, 2018

अनुपम खेर का FTII के चेयरपर्सन पद से इस्तीफ़ा, व्यस्तता को बताया वजह

अनुपम खेर ने एफ़टीआईआई (फ़िल्म ऐंड टेलीविज़न इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया) के चेयरपर्सन पद से इस्तीफ़ा दे दिया है.

इस्तीफ़े के पीछे उन्होंने अपने 'अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट' और व्यस्तता को वजह बताई है.

खेर ने ट्विटर अपना त्यागपत्र ट्विटर पर पोस्ट किया है और लिखा है-

"प्रतिष्ठित एफ़टीआईआई का चेयरपर्सन होना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है. ये मेरे लिए सीखने का बेहतरीन मौक़ा भी रहा है लेकिन मेरे 'इंटरनेशनल असाइनमेंट्स' की वजह से मेरे पास संस्थान को देने के लिए ज़्यादा वक्त नहीं होगा. इसलिए मैंने इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला लिया है. शुक्रिया."

मैं चेयरपर्सन के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान मिले समर्थन और प्रशंसा के लिए सभी छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ़ का उनके उस समर्थन और तारीफ़ों के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं. एक व्यक्ति के तौर पर हमेशा मुझसे संपर्क कर सकते हैं. हमने मिलकर एक जानकार और सक्षम संस्था बनाई है, एक ऐकेडमिक सोसायटी बनाई है जो अपनी पूरी क्षमता से आपका प्रदर्शन करेगी."

खेर अपने त्यागपत्र में लिखा है कि उन्हें एक इंटरनेशनल टीवी शो के लिए तकरीबन नौ महीने तक अमरीका में रहना होगा. उन्होंने लिखा है कि इतनी व्यस्तताओं के बीच अगर वो अपने पद पर बने रहते हैं तो ये छात्रों और संस्थान के साथ नाइंसाफ़ी होगी.

फ़ैज़ की नज़्म 'हम देखेंगे' पर फ़िल्म इंस्टीट्यूट में तनाव
FTII चेयरमैन अनुपम खेर के सामने ये 8 सवाल
देख तो रहे हैं, ‘हम देखेंगे’ लिखने की क्या ज़रूरत?
अनुपम खेर के इस्तीफ़े की सोशल मीडिया में भी काफ़ी चर्चा है. ट्विटर पर #AnupamKher और #FTII सबसे ऊपर ट्रेंड कर रहा है.

62 वर्षीय खेर भारतीय सिनेमा और थियेटर के जाने-माने कलाकार हैं. उन्होंने दिल्ली के मशहूर राष्ट्रीय नाट्य संस्थान (एनएसडी) से पढ़ाई की है. वो दिसंबर में रिलीज़ होने वाली फ़िल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभा रहे हैं.